बिहार राज्य के नालंदा जिला प्रखंड नगर नौसा से विमला कुमारी जीविका मोबाइल वाणी के माध्यम से समूह में उपस्थित सभी दीदियों को बताया कि गर्भवती महिलाओं को अपना विशेष ध्यान रखना चाहिए।माँ और बच्चे दोनों को पोषण की आवश्यकता होती है,इसलिए समान्य महिलाओं की अपेक्षा गर्भवती महिलाओं को अधिक भोजन करना चाहिए।अपने रोज के खाने में सात खाद्य समूहों में से पाँच समूहों को जरूर शामिल करना चाहिए। हरी पत्तेदार सब्जियाँ ,दूध-दही,माँस-मछली,अंडा का सेवन करना चाहिए।इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं को आराम की जरूरत होती है,इसलिए दिन में दो घंटे और रात को आठ घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए।