बिहार राज्य के नालंदा जिला के हरनौत प्रखंड से बेबी कुमारी जीविका मोबाइल वाणी के माध्यम से प्रसव पूर्व जाँच के बारे में जानकारी दे रही हैं कि सभी गर्भवती महिलाओं को प्रसवपूर्व सारी तैयारी कर लेनी चाहिए। सबसे पहले अस्पताल का पहचान कर के रख लेना चाहिए। एम्बुलेंस का नंबर या अन्य गाड़ी का व्यवस्था भी पहले से जुगाड़ कर के रखना चाहिए। आशा दीदी के साथ बातचीत करना चाहिए और पैसे की व्यवस्था भी पहले से ही कर लें। साथ ही खून का इंतज़ाम कर के रखना चाहिए ताकि प्रसव के दौरान किसी भी तरह के कोई दिक्कत नहीं हो।
