बिहार राज्य के नालंदा जिला से बेबी कुमारी जीविका मोबाइल वाणी के द्वारा बताती हैं की दस्त से बचने के लिए शौचालय का प्रयोग करना चाहिए।और शौच के बाद और खाना खाने के पहले हाथ साबुन से अवश्य धो लेना चाहिए।वो ओआरएस घोल के बारे में भी बता रही हैं।उन्होंने बताया की दस्त या उल्टी होने पर ओआरएस के घोल का प्रयोग करना चाहिए।घर में हर वक़्त 2 पैकेट ओ.आर.एस का जरूर रखना चाहिए।दस्त या उल्टी होने पर बच्चे हो या बड़े उन्हें ओआरएस का घोल देना चाहिए।इसे बनाने से पहले सबसे पहले हाथों को अच्छी तरह से धो कर, किसी साफ़ बर्तन में एक पैकेट ओआरएस के पॉवडर को एक लीटर शुद्ध पानी में अच्छी तरह से घोलना चाहिए।इसे बच्चे को थोड़े-थोड़े अंतराल में पिलाना चाहिए। इस तैयार घोल को 24 घंटे के अंदर ही इस्तेमाल करना चाहिए।24 घंटे के बाद इस तैयार घोल को फ़ेंक देना चाहिए।