बिहार राज्य नालंदा जिला से ममता कुमारी जीविका मोबाइल वाणी के माध्यम बच्चों के पूरक आहार की जानकारी दे रही हैं।उन्होंने बताया की जन्म से छह माह तक बच्चे को केवल माँ का दूध ही पिलाना चाहिए।जब बच्चा सात महीने का हो जाए तो उसे हर रोज ऊपरी आहार अवश्य देना चाहिए।जैसे चावल-दाल सब्जी मिस कर खिलाना चाहिए।बच्चों को खाना माप के अनुसार खिलाना चाहिए।6-8 माह के बच्चे को एक पाव की कटोरी से आधी कटोरी दिन में दो बार खाना खिलाना चाहिए।9-11 माह के बच्चे को 1 पाव की कटोरी से दिन में तीन बार आधी कटोरी के माप से खाना देना चाहिए।12-24 माह के बच्चे को 1 पाव की कटोरी से दिन में 3 बार खाना खिलाना चाहिए।बच्चों को सात समूह में से चार समूह का खाना हर रोज जरूर खिलाना चाहिए।
