बिहार राज्य नालंदा जिला से बेबी कुमारी जीविका मोबाइल वाणी के माध्यम बच्चों के पूरक आहार की जानकारी दे रही हैं।उन्होंने बताया की जन्म से छह माह तक बच्चे को केवल माँ का दूध ही पिलाना चाहिए। छह माह तक बच्चे को पानी भी नहीं पिलाना चाहिए ।जब बच्चा सात महीने का हो जाए तो उसे हर रोज ऊपरी आहार अवश्य देना चाहिए।इन सारे समूह में से काम से कम चार समूह बच्चों के प्रतिदिन के खाने मे शामिल करना चाहिए।बच्चों के लिए खाना बनाने या उन्हें खाना खिलाने से पहले हाथों को अच्छी तरह से धो लेना चाहिए।बच्चों को किस मात्रा में खाना खिलाना चाहिए इसकी भी जानकारी दी,6-8 माह के बच्चे को एक पाव की कटोरी से आधी कटोरी दिन में दो बार खाना खिलाना चाहिए।9-11 माह के बच्चे को 1 पाव की कटोरी से दिन में तीन बार आधी कटोरी के माप से खाना देना चाहिए।11-24 माह के बच्चे को 1 पाव की कटोरी से दिन में 3-4 बार खाना खिलाना चाहिए।
