बिहार राज्य के नालन्दा जिला के हरणौत प्रखड से संतोष कुमार जीविका मोबाइल वाणी के द्वारा जानकारी साझा करते हैं कि आरआरबी ने डी ग्रुप की एडमिट कार्ड 4 दिन पहले जारी करेगे।17 सितंबर से परीक्षा की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी। 13 सितंबर से ही एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकेगा।यह परीक्षा डेढ़ घंटे की होगी और इसमें 100 सवाल के जवाब देने होंगे।इन सवालों के जवाब में नेगेटिव मार्किंग भी किया जायेगा।तीन सवालों के गलत जवाब देने पर 1 नंबर काट लिए जायेंगे।परीक्षा में जाने के पुर्व ओरिजनल पहचान पत्र ले जाना आवश्यक होगा।पहचान पत्र की फोटो कॉपी मान्य नहीं होगी।
