बिहार राज्य के नालंदा जिला के हरनौत प्रखंड से इंदु देवी जीविका मोबाइल वाणी के द्वारा ओआरएस घोल के बारे में बता रही हैं।दस्त या उल्टी होने पर बच्चे हो या बड़े उन्हें ओआरएस का घोल देना चाहिए।एक पैकेट ओआरएस के पॉवडर को एक लीटर शुद्ध पानी में अच्छी तरह से घोलना चाहिए।इसे बच्चे को थोड़े-थोड़े अंतराल में पिलाना चाहिए। इस तैयार घोल को 24 घंटे के अंदर ही इस्तेमाल करना चाहिए।24 घंटे के बाद इस तैयार घोल को फ़ेंक देना चाहिए।इससे बच्चा स्वस्थ रहेगा।
