बिहार राज्य के नालंदा जिला के हरनौत प्रखंड से रेणुकामिनी जी जीविका मोबाइल वाणी के माध्यम से प्रसव पूर्व चार जाँच के बारे में बता रही हैं कि पहली जाँच गर्भ के पता चलते ही करवाना चाहिए,दूसरी जाँच 14 से 26 सप्ताह के बिच करवाना चाहिए,तीसरी जाँच अस्पातल में 28 से 34 सप्ताह के बिच करवाना चाहिए और चौथी जाँच 36 सप्ताह के बाद करवाना चाहिए। गर्भवती महिलाओं को गर्भ का पता चलते ही प्रसव पूर्व चार जाँच करवाना बहुत ज़रूरी है। इस दौरान गर्भवती महिलाएं आंगनवाड़ी केंद्र से दवा ले सकती है।