बिहार राज्य के नालंदा जिला के हरनौत प्रखंड से सुमन देवी जीविका मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि मोबाइल वाणी से इन्हे परिवार नियोजन के सभी उपाईयों के बारे में जानकारी मिली और इन्हे यह जानकारी बहुत ही अच्छी लगी।उसमे बताया गया कि बेटा और बेटी में भेदभाव नहीं करना चाहिए। इन्होने समूह की दीदियों को भी इसके बारे में बताया। परिवार नियोजन के जितने भी सही तरीके है,जैसे-कंडोम,कॉपर-टी,गोलियां आदि इनमे से कोई भी तरीके को अपना कर परिवार को नियोजित ज़रूर करें। क्योंकि छोटा परिवार हमेशा सुखी परिवार होता है।
