बिहार राज्य के नालंदा जिला से संतोष कुमार जीविका मोबाइल वाणी के द्वारा जानकारी साझा करते हुए कहते हैं कि बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया है बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आगामी 20 जून को जारी होगा। उन्होंने कहा कि बोर्ड 10वीं के परीक्षार्थियों के नामांकन में देरी नहीं होने देगा।बोर्ड द्वारा छात्र-छात्राओं का समय पर रिजल्ट आ जायेगा।जिससे छात्रों को दूसरे जगह नामांकन लेने में परेशानी नहीं होगी।साथ ही कहा कि इंटर रिजल्ट पैटर्न चेंज के कारण लोगों में कुछ भ्रांति हैं।जिसे जल्द दूर किया जायेगा।इसके लिए इंटर रिजल्ट में हुए गड़बड़ी को क्रॉस चेक किया जायेगा।
