बिहार राज्य के नालंदा जिला के हरनौत प्रखंड से कंचन देवी जीविका मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती हैं कि हर गर्भवती महिला को गर्भावस्था के दौरान 180 आइरन की गोली खानी चाहिए। साथ ही प्रसव हमेशा अस्पताल में ही कराना चाहिए। इससे जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ्य रहते हैं। अस्पताल में प्रशिक्षित डॉक्टर होते हैं जिससे ईलाज़ सही हो पाता है। साथ ही लोगों को बचत करना चाहिए।अगर बचत नहीं करते है और प्रसव के समय अचानक अगर पैसों की जरुरत हुयी तो समस्या हो सकती है।इसलिए थोड़ा-थोड़ा बचत जरूर करना चाहिए।इसके साथ ही एम्बुलेन्स का भी नंबर याद रखना चाहिए।अपने क्षेत्र के पास के किसी प्राइवेट गाड़ी का भी नंबर रखना चाहिए। जिससे आपातकालीन परिस्थिति में मदद मिल सके और कोई दुर्घटना ना हो।हम सबको अपने बच्चे में कोई फर्क नहीं करना चाहिए।जिस तरह लड़के आगे की ओर बढ़ सकते हैं, बेटियाँ भी आगे बढ़ सकती हैं।