बिहार राज्य के नालंदा जिला के हरनौत प्रखंड से महताब जी जीविका मोबाइल वाणी के माध्यम से परिवार नियोजन के बारे में डॉक्टर शिवशंकर कुमार से बात कर रहे है।जिसमे डॉक्टर का कहना है कि हर व्यक्ति को अपनी बेटी की शादी 18 वर्ष के बाद ही करनी चाहिए ताकी लड़की की शारीरिक विकास सही से हो सके और भविष्य में उसे बच्चे को जन्म देने के समय किसी भी प्रकार की समस्या ना हो। हरनौत अस्पताल में परिवार नियोजन दो तरह से किये जाते है एक है स्थायी और दूसरा है अस्थायी।स्थायी में नसबंदी और बंध्याकरण करते है और अस्थायी में कॉपर-टी,गर्भनिरोधक सुई,कंडोम,माला-एन आदि। ये सभी चीज़ें अस्पताल में उपलब्ध है।आशा,एएनएम दीदियों को इसकी जानकारी दी जाती और वे गांव में महिलाओं के साथ इसके बारे में चर्चा करती है।