बिहार राज्य के नालंदा जिला के हरनौत प्रखंड से संतोष कुमार जी जीविका मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि शहर के लोग मच्छरों के प्रकोप से परेशान है। मच्छर के काटने से लोग बीमार पड़ रहे है।शहरों में घनी आबादी व गंदगी की वजह से मच्छरों का प्रकोप कायम है। शाम के बाद तो इसकी स्थिति बहुत ही ख़राब हो जाती है। इसलिए इसपर विभागीय आदेश जारी होना चाहिए,कि डीडीटी का छिड़काव समय समय पर हो,ताकि इससे लोगो को निजात मिल सकें।