बिहार राज्य के नालंदा जिला से संतोष कुमार जीविका मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि बिहार बोर्ड के इंटर के स्टूडेंट्स रिजल्ट की तारीख को लेकर असमंजस में न रहें। बिहार बोर्ड ने अभी तक बिहार बोर्ड के इंटर और मैट्रिक के नतीजों के तारीख की घोषणा नहीं की है। रिजल्ट घोषित होने पर biharboard.ac.in पर रिजल्ट चेक किए जा सकेगा। ऐसा भी कहा जा रहा है कि रिजल्ट 25 मई तक जारी हो जाएगा या फिर जून के पहले सप्ताह में भी जारी हो सकते है। बिहार बोर्ड ने तारीख को लेकर अभी तक कोई खुलासा नहीं किया है। बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया था कि 30 मई के पहले या फिर सात जून के पहले इंटर का रिजल्ट निकाल दिया जाएगा। आपको बता दें कि बिहार बोर्ड मैट्रिक और इंटर की परीक्षा फरवरी में ही समाप्त हो गई थी।
