बिहार राज्य के नालंदा जिला के हरनौत प्रखंड से संतोष कुमार जी जीविका मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि सरकार का लक्ष्य 2022 तक किसनों की आमदनी दोगुनी करने का है। कार्य योजना बनाकर किसानों को प्रशिक्षण देकर उन्हें उर्जावान बनाया जाय। ताकि वह कम लागत पर अपनी उपज को दोगुनी कर सके।इसी सन्दर्भ में बेनीपट्टी के किसान भवन में आयोजित कृषक प्रशिक्षण सह कृषक वैज्ञानिक वर्तालाप कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन करते हुए डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने कहीं। उन्होंने किसानों से कहा कि जमीन आपकी है, मेहनत आपकी है और आमदनी भी आपकी होगी। हम केवल आपको मदद कर सकते हैं। सेल्फ हेल्प की नीति अपनाकर कुशल कृषक बनने का प्रयास करें। जनसंख्या के अनुपात में कृषि योग्य भूमि में कमी आ रही है। अधिक उपजशील तथा हाइब्रीड प्रभेदों की बीज का उपयोग कर उत्पादकता को बढ़ावें। नई तकनीक के कृषि यंत्रों का उपयोग कर लागत मूल्य को कम करें।समेकित कीट, समेकित पोषक तथा प्रबंधन, कम सिंचाई वाली फसलों की उपज एवं कृषि से संबन्धित उद्यौग मत्स्य पालन, मखाना पालन, मधुमक्खी पालन, पशुपालन आदि अपनाकर आमदनी को बढ़ावें। डीएम ने कहा कि किसानों की हर समस्याओं को दूर किया जाएगा। पैक्सों के माधम से किसानों को सहायता नहीं मिलने की जांच करने की बात कही। उन्होंने फसल क्षति का भुगतान लंबित रहने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सूची जमा करने को कहा। डीएम ने कहा कि लापरवाही पर संबन्धित आधिकारियों पर कार्रवाई होगी।
