बिहार राज्य के नालंदा जिला के हरनौत प्रखंड से संतोष कुमार जी जीविका मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि शहर वासियों द्वारा फैलाई गई गंदगी जिसे शहर के लोग छूना तक नहीं चाहते, रविवार को सुबह होते ही डीएम शीर्षत कपिल अशोक, विधायक समीर महासेठ, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी जटाशंकर झा समेत कई अधिकारियों ने झाडू ,बेलचा और कुदाल से कूडे़ -कचडे़ को उठा कर ट्रैक्टर में डाला।बताते चलें कि सफाई अभियान की शुरूआत मधुबनी रेलवे स्टेशन से की गई। स्टेशन के बाहर रखी हुई पालिथीन, फलों के छिलके, होटल से फेकी गई बासी सब्जियां, रोटी, दाल आदि अनेक प्रकार की वस्तुएं जो बदबू फैला कर वातावरण को प्रदूषित करती है, जिसकी सफाई डीएम ने खुद किया।फिर क्या था सफाई अभियान में लोग जुड़ते चले गये। सफाई के क्रम में गंगासागर चौक पर कई नास्ते की दुकान से फेंकी गई जूठन को उठाते हुए महिला कॉलेज रोड, बाटा चौक, महादेव मंदिर, थाना चौक के रास्ते स्टेशन परिसर स्थित गांधी के स्मारक पर पहुंच कर वहां मौजूद शहर वासियों से कहा हमलोगों को मिलकर मधुबनी शहर को ग्रीन एण्ड क्लीन बनाने का संकल्प लेना है।