बिहार राज्य के नालंदा जिला के हरनौत प्रखंड से संतोष कुमार जी जीविका मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि नालंदा में नगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा ने सोमवार को नगर पंचायत राजगीर के वार्ड पार्षदों के साथ बैठक की। उन्होंने नगर की समस्याओं के बारे में पार्षदों से जानकारी ली और कहा कि आने वाले दिनों में समस्याओं को दूर किया जायेगा। राजगीर में पेयजल की गंभीर समस्या को भी जल्द दूर किया जायेगा। इसके लिए योजना बनायी जायेगी। बैठक के दौरान पार्षद डॉ. अनिल कुमार ने पेजयल की समस्या के बारे में मंत्री का ध्यान आकृष्ट करवाया। उन्होंने कहा कि जब से पानी की सप्लाई का जिम्मा पीएचईडी से नगर पंचायत राजगीर के जिम्मे गया है हालत बिगड़ गयी है। नगर विकास मंत्री ने मलमास मेला की सफलता के लिए चल रहे कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने ब्रह्मकुंड परिसर में यज्ञशाला के पास जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने नगर पंचायत के अधिकारियों व कर्मियों को सही तरीके से काम करने का निर्देश दिया।