बिहार राज्य के नालंदा जिला के हरनौत प्रखंड से संतोष कुमार जी जीविका मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि उत्तर बिहार और पूर्व बिहार में देर रात आंधी और तूफान से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इससे फसलों को काफी नुकसान हुआ है और इसके साथ ही हादसे में कई लोगो की मौत भी हुई है। चल रही तेजी हवा के कारण जगह-जगह बिजली भी बाधित रही।