बिहार के जिला नालंदा ,हरनौत प्रखंड से संतोष ने जीविका मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि बिहार शरीफ के संत कल्याणकेन्द्र मैदान में मंगलवार को दूधिया रौशनी के बीच मिडिया कप टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें चार टीमों ने भाग लिया,12 -12 ओवरों मैच खेला गया। फ़ाइनल मुकाबला नालंदा जिला के पत्रकार टीम ने आईएम के बिहार शरीफ को रोमांच मुकाबले में आठ विकेट से हरा कर सील्ड पर कब्ज़ा जमा लिया।