बिहार राज्य के जिला नालंदा के हरनौत प्रखंड से संतोष कुमार जी जीविका मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि गर्मी के मौसम के दौरान अधिक भीड़भाड़ को देखते हुये पश्चिम रेलवे ने बांद्रा र्टिमनल और उत्तर प्रदेश में गाजीपुर के बीच और गुजरात में गांधीधाम एवं बिहार में भागलपुर के बीच विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। पश्चिम रेलवे ने आज यहां एक बयान जारी कर यह सूचना दी। ट्रेन नंबर 09025 बांद्रा र्टिमनस गाजीपुर शहर विशेष ट्रेन दोनों गंतव्यों के बीच 18 फेरे लगाएगी। इसमें बताया गया है कि यह ट्रेन हर सोमवार को बांद्रा से रात 11.25 बजे रवाना होगी और बुधवार सुबह साढ़े दस बजे गाजीपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन 30 अप्रैल से 25 जून तक चलेगी। वापसी में यह ट्रेन 09026 नंबर से हर बुधवार रात साढ़े सात बजे गाजीपुर से रवाना होगी और शुक्रवार को सुबह सात बज कर पचास मिनट पर बांद्रा पहुंचेगी। यह ट्रेन दो मई से 27 जून तक चलेगी।
