बिहार राज्य के जिला नालंदा के हरनौत प्रखंड से संतोष कुमार जी जीविका मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि शिक्षा ऋण के लिए छात्रों को अब बैंकों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। बिहार राज्य शिक्षा वित्त निगम बेटियों व दिव्यांगों को महज एक फीसदी और बेटों को चार प्रतिशत की दर से शिक्षा ऋण मुहैया करायेगा। पढ़ाई पूरी होने के एक साल बाद बच्चों को किस्तों में ऋण वापस करनी होगी। सरकार के इस फैसले के बाद बेटे व बेटियों के डॉक्टर, इंजीनियर, पायलट सहित 42 कोर्स में दाखिला और पढ़ाई आसान हो जाएगा। सात निश्चय के तहत स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर बीएसईएफसी ऋण उपलब्ध करायेगा। बीएसईएफसी का उद्घाटन चार अप्रैल को सीएम नीतीश कुमार ने पटना में किया था। भागलपुर में इसकी शाखा जिला पंजीयन सह पर्रामश केंद्र में खुलेगी। इसके लिए जगह निर्धारित कर ली गई है।