जिला नालंदा से संतोष कुमार जी जीविका मोबाइल वाणी के माध्यम अपनी कामयाबी साझा करते हुए कहते है कि जीविका मोबाइल वाणी पर वृद्धा पेंशन पर कार्यक्रम चलाया गया था,जिसमे तहत इनके पास एक वृद्ध महिला का फॉर्म आया। वृद्ध महिला के खाते में पैसा स्थानांतरित नहीं हो रहा था। जैसे ही उन्हें इसकी जानकारी मिली ,ये तुरंत उस वृद्ध महिला का फॉर्म भर कर ऑनलाइन ई-लभ्यार्थी के साइड में अपलोड कर दिया। अपलोड करने के 20 दिन बाद उस वृद्ध महिला के खाते में पैसे आ गए। आज वो दीदी साथ नहीं है पर उनकी बहु को इससे बहुत ख़ुशी हुई।