बिहार राज्य नालंदा जिला से मुन्नी कुमारी जीविका मोबाइल वाणी के माध्यम बच्चों के पूरक आहार की जानकारी दे रही हैं।जब बच्चा सात महीने का हो जाए तो उसे हर रोज ऊपरी आहार अवश्य देना चाहिए।जब बच्चा छह माह से ज्यादा का हो जाता है, तब से माँ के दुध से भरपुर मात्रा में विटामिन और पोषण नहीं मिल पाता है।इसलिए बच्चों को माँ के दुध के साथ-साथ ऊपरी आहार अवश्य देना चाहिए।सात खाद्य समूह में से जो चार समूह बच्चे को दिया जाता है, उसे ही ऊपरी आहार या पुरक आहार कहते हैं।बच्चों को पुरक आहार सही मात्रा और सही उम्र के अनुसार देना जरुरी होता है।6-8 माह के बच्चे को एक पाव की कटोरी से आधी कटोरी दिन में दो बार खाना खिलाना चाहिए।9-11 माह के बच्चे को 1 पाव की कटोरी से दिन में तीन बार आधी कटोरी के माप से खाना देना चाहिए।12-24 माह के बच्चे को 1 पाव की कटोरी से दिन में 3 बार खाना खिलाना चाहिए।