बिहार राज्य के नालन्दा जिला से सीएम कविता कुमारी जीविका मोबाइल वाणी के माधयम से एक दीदी का साक्षात्कार हमारे साथ साझा कर रही हैं।समूह की नीतू दीदी जानकारी देते हुए कहती हैं की जब वो समूह से नहीं जुड़ी थी तो उनको किसी का भी परिचय पता नहीं था।समूह से जुड़ने के बाद से सबका परिचय जानें,जानकारी में भी वृद्धि हुई।महिला को जब गर्भ का पता चले तो तुरंत ही अपना पंजीकरण आंगनबाड़ी केंद्र पर जा कर करवाना चाहिए।महिला को जब गर्भ का पता चले तो तुरंत ही अपना जाँच करवाना चाहिए।खाने में तिरंगा भोजन करना चाहिए।भोजन के साथ ही आयरन की गोलियाँ भी नियमित रूप से लेना चाहिए।
