बिहार राज्य के नालंदा जिला से बेबी कुमारी जीविका मोबाइल वाणी के माध्यम से बच्चों के ऊपरी आहार के बारे में जानकारी दे रही हैं।जब बच्चा छः महीने का हो जाए तो उसे हर रोज ऊपरी आहार अवश्य देना चाहिए।ऊपरी आहार में निम्न सामग्रियाँ आती है।दस समूह में से कम से कम चार समूह बच्चों के प्रतिदिन के खाने मे शामिल करना चाहिए जैसे हरी सब्जियाँ ,दाल और फल ।बच्चों को किस मात्रा में खाना खिलाना चाहिए इसकी भी जानकारी दी,6-8 माह के बच्चे को एक पाव की कटोरी से आधी कटोरी दिन में दो बार खाना खिलाना चाहिए।9-12 माह के बच्चे को 1 पाव की कटोरी से दिन में तीन बार आधी कटोरी के माप से खाना देना चाहिए।12-24 माह के बच्चे को 1 पाव की कटोरी से दिन में 3-4 बार खाना खिलाना चाहिए।
