बिहार राज्य के नालंदा जिला के हिलसा प्रखंड से देव राज जी ने मोबाइल वाणी को बताया कि हिलसा प्रखंड अंतर्गत 24 करोड़ के लागत से नहर का निर्माण किया जाएगा।इस नहर के निर्माण होने से किसानों के समक्ष व्याप्त सिचाई की समस्या दूर होगी। 24 करोड़ के लागत से बनने वाली इस नहर का विस्तार राजहिल से अख्तरपुर गांव तक है। नहर निर्माण की जानकारी से हिलसा के किसानों में खुशी का माहौल है