बिहार राज्य के नालंदा जिला के हिलसा प्रखंड से पंकज जी जीविका मोबाइल वाणी के माध्यम से समूह की मीना दीदी से बाल विवाह के विषय में बातचीत की। बातचीत के दौरान मीना जी कहती हैं कि किसी भी महिला एवं पुरुषो को अपने बच्चों की कम उम्र में शादी नहीं करना चाहिए। लड़की की शादी 18 वर्ष कम और लड़को की शादी 21 वर्ष की कम उम्र में न करें।उन्होंने यह भी कहा कि दहेज़ प्रथा एक सामाजिक बुराई है।समाज में व्याप्त दहेज़ प्रथा के कारण कई माता -पिता अपनी बेटियों को नहीं पढ़ाते हैं। आत: वे कहती हैं कि सभी माता -पिता को यह प्रणय लेना चाहिए कि न वे दहेज़ लें और न दहेज़ देकर शादी करें।साथ ही इसके लिए जरुरी है कि वे अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दें
