बिहार के नालंदा जिला हिलसा प्रखंड ,ग्राम दामोदरपुर पंचायत रेरी से कुमारी अंजू देवी जी ने जीविका मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि वे पांच समूह देखतीं हैं और सीएम पद में काम करतीं हैं। उन्होंने बताया कि वे समूह में सभी दीदियों को शौचालय बनाने के लिए प्रेरित करतीं हैं और साथ ही समझाती हैं कि खुले में शौच करने से गन्दगी फैलती है जिसके कारण अनेक प्रकार की बीमारियाँ भी फैलती है इसलिए सभी दीदियों को अपने -अपने घरों में शौचालय का निर्माण कर इसका इस्तेमाल भी करना चाहिए।