नालंदा जिले के हिल्सा प्रखंड अंतर्गत जूनियर ग्राम से, इंद्रा देवी जी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है कि लड़कियाँ एक शक्ति का प्रतिक है। लड़का-लड़की में भेद-भाव नहीं करना चाहिए, लड़का और लड़की में कोई फर्क नहीं है, सभी को समान अधिकार दे। आज समाज में जिस प्रकार लड़कों को पढ़ाने में ध्यान दिया जाता है ठीक उसी तरह लड़कियों की पढ़ाई में ध्यान दिया जाये। आज लड़के जो कर सकते है वो लड़की भी कर सकती है बल्कि लड़की ही आज देश का नाम ऊँचा कर रही है और आगे बढ़ रही है। लड़कियाँ विवाह कर ससुराल चली जाती है तब भी वो सभी कार्यो को कर लेती है। इसलिए हमे लड़कियों को एक समान अधिकार देना चाहिए।