नालंदा जिले के हिल्सा प्रखंड अंतर्गत जूनियर ग्राम से, इंद्रा देवी जी जीविका मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि ये समूह की सी.एम दीदी है और ये तैरह समूह पर कार्यरत है।जीविका एक शिक्षा का माध्यम है, जीविका में नहीं जुड़ने से पहले अपने बच्चो को आगे पढ़ाने में सक्षम नहीं थी। साथ ही अन्य कठिनायों का सामना भी करना पड़ रहा था, जैसे-तैसे अपना जीवन-यापन करते थे। लेकिन जब से उनके गांव में एक दीदी ने जीविका मोबाइल वाणी के बारे बताया तब से इनके जीवन में बहुत कुछ सुधार आया है। जीविका के जुड़ने के बाद सबसे पहले ये समूह की सदस्य बनी, फिर धीरे-धीरे आज से समूह की सी.एम दीदी बन गयी है और ये तैरह समूह की देख-रेख करती है। आज जीविका के माध्यम से सभी तरह के साफ़-सफाई, स्वास्थ्य की जानकारी, धातृ महिला, गर्भवती महिला के खान-पान, बच्चो के पूरक आहार, कृषि सम्बंधित, तथा अन्य प्रकार की जानकारी ले और दे रही है।