बिहार के नालंदा जिला ,हिलसा प्रखंड से निर्मला देवी जी ने जीविका मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि आज बैठक में मोबाइल वाणी के विषय में चर्चा हुई। निर्मला देवी जी ने गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य के सम्बन्ध में बताया कि गर्भवती महिलाओं को कम से कम दिन में 4 बार खाना खाना चाहिए।खाने में हरे पत्तेदार सब्ज़ियाँ ,दूध ,अंडा आदि अपने आहार शामिल करना चाहिए। यदि गर्भवती महिलाओं को बिमारियों से बचने के लिए तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। गर्भवती महिलाओं के घर वालों को आपातकालीन स्तिथि में सरकारी डॉक्टर ,एम्बुलेंस या एएनएम का फोन नंबर जरूर रखना चाहिए ताकि जरुरत पड़ने पर वे इनसे मदद ले सके। साथ ही शुरुआत से आपातकालीन स्तिथि के लिए बचत भी करना चाहिए