हजारीबाग कुशवाहा से टेक नारायण प्रसाद जी ने कही अनकही कार्यक्रम के मध्यम से बताते हैं कि वो अपनी पार्टनर को सेक्स में खुश नहीं कर पा रहे हैं। क्युँकि वो बहुत जल्दी थक जाते हैं।
दार्जिलिंग से विन मोय सिन्हा जी ने कही अनकही कार्यक्रम के द्वारा यह जानकारी मांगी है की लड़की के गुप्तांग से लेकर टोटल हेल्थ केयर कैसे करें और किस तरह से सम्बन्ध बनाएं।
बिहार से हमारे श्रोता कही-अनकही माध्यम से जानना चाहते हैं कि शादी क्यों किया जाता है ?
बिहार से हमारे श्रोता कही-अनकही बातों के माध्यम से जानना चाहते हैं कि अगर लड़की से पहली बार सेक्स करने से खून निकलती है उसको रोकने के लिए क्या करना चाहिए और अगर लड़का का लिंग का नस कमजोर हो जाता है तो इसका क्या उपाय है ?
बिहार से सौरभ कही-अनकही कार्यक्रम के माध्यम से जानना चाहते हैं कि गर्भ में बच्चा कैसे ठहरता है?
बिहार से हमारे श्रोता कही-अनकही कार्यक्रम के माध्यम से जानना चाहते हैं कि इनकी उम्र 38 -39 साल है और 24-25 की उम्र की लड़की के साथ शादी की बात चल रही है। क्या उम्र के इतने अंतर पर इनका सेक्स लाइफ ठीक रहेगा ?
बिहार राज्य के लखि सराय से बबलू कुमार कही-अनकही कार्यक्रम के माध्यम से बताया कि जिस भी लड़की को ये चाहते हैं ,वो इन्हे छोड़ कर चली जाती है।ये ऐसा क्या करें कि लड़की इन्हें छोड़ के नही जा पाए ।
बिहार से अंजलि कही-अनकही कार्यक्रम के माध्यम से जानना चाहती हैं कि सेक्स करने में कितना समय लगता है ?
बिहार राज्य के सुपौल से रविंदर कुमार ने कही-अनकही कार्यक्रम के माध्यम से सवाल पूछा कि पिछले चार महीने से सेक्स कर रहे हैं परन्तु इनकी पत्नी क्यों नहीं गर्भवती हो पा रही है ?गर्भवती होने का उपाय बताएं
बिहार से रमेश कुमार जी कही-अनकही कार्यक्रम के माध्यम से जानना चाहते हैं कि महिलाओं को एमसी के कितने दिनों बाद सेक्स करना चाहिए ताकि महिला गर्भवती न हो
