दिल्ली से हमारे एक श्रोता मोबाइल वाणी के माध्यम से पूछना चाहते है कि इनकी पत्नी की माहवारी 10 से 15 दिनों तक रहती है। साथ ही इनका लिंग भी सही ढंग से उत्तेजित नहीं होता है। इसके लिए ये क्या करें ?
गुजरात राज्य के अहमदाबाद से अजय जी मोबाइल वाणी के माध्यम से जानना चाहते है, कि जब यह सेक्स करते है तो इनका शीघ्र पतन बहुत जल्द हो जाता है। ऐसा क्यों होता है , कृपया बताएं ?
उत्तर प्रदेश के बरेली जिला से विनोद कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से पूछना चाहते है कि क्या हस्त-मैथुन करने से शरीर में कमज़ोरी आ सकती है ?
उत्तर प्रदेश राज्य के बरेली जिला से विनोद कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से पूछना चाहते है, कि क्या किसी पुरुष को गर्भ ठहर सकता है ?
उत्तर प्रदेश राज्य के इलाहाबाद से हमारे एक श्रोता मोबाइल वाणी के माध्यम से पूछना चाहते है कि कॉन्डोम किस चीज़ का बना होता है ?
मध्य प्रदेश राज्य से हमारे एक श्रोता मोबाइल वाणी के माध्यम से पूछना चाहते है, कि यदि महिला को माहवारी आया हुआ हो , तो उसके साथ कॉन्डोम के साथ या बिना कॉन्डोम के सेक्स करने से गर्भ ठहरने का कोई ख़तरा तो नहीं रहता ?
देहरादून से गौरव ने कही-अनकही कार्यक्रम के माध्यम से बताया कि यौन-शोषण बच्चों के साथ भी होता है। साथ ही इन्होने बताया कि होली के दिन इनके स्कूल के कैंटीन में काम करने वाले लड़के ने, चार साल की लड़की के साथ यौन-शोषण किया था।
इलाहाबाद से एक श्रोता मोबाइल वाणी के माध्यम से पूछना चाहते है कि गर्भावस्था के दौरान क्या सेक्स करना चाहिए ?और गर्भावस्था दौरान क्या-क्या सावधानियाँ बरतनी चाहिए। साथ ही जिस तरह लड़को का वीर्यपात होता है , क्या उसी तरह लड़कियों का भी वीर्यपात होता है ?
मध्य-प्रदेश के इंदौर से सुरेश वर्मा मोबाइल वाणी के माध्यम से जानना चाहते है कि इनके शरीर में हमेशा दर्द सा रहता है और चक्क्र आते रहते है। और सुरेश जी इसके बारे में जानना चाहते है कि ऐसा क्यों होता है ?
क्षेत्र पाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से जानना चाहते है कि गर्भावस्था में महिलाओं के साथ सेक्स करना कितने दिनों तक प्रतिबंधित है या सिमित है ?
