छत्तीसगढ़ से राजेंद्र कुमार कही अनकही बातें के माध्यम से जानना चाहते है कि जब कोई भी महिला गर्भवती होती है तो डॉक्टर कैसे पता लगाते है की गर्भ में लड़का है या लड़की।वही दूसरा सवाल है की लड़कियों की अपेक्षा लड़को की लम्बाई जल्दी क्यों और कैसे बढ़ती है वही इनका तीसरा सवाल है की नवजात बच्चों को कितने वर्ष तक माँ का दूध पिलाना चाहिए। वही चौथा सवाल है कि लड़की के माहवारी आते ही कौन-कौन बातों का ध्यान रखना चाहिए और किस प्रकार की साफ़-सफाई रखनी चाहिए साथ ही खान-पान में क्या खाना चाहिए।वही इनका पांचवा सवाल है की लड़कों का जब स्वप्न दोष होता है तो उन्हें क्या क्या सावधानी रखनी चाहिए और उसकी भरपाई कैसे करना चाहिए ताकि उनके शरीर को कोई नुकसान न हो,इनके उपाय बताये?