बिहार राज्य के मुंगेर जिला से संवाददाता नरेश आनंद मोबाइल वाणी के माध्यम से रंजीत कुमार से साक्षात्कार किया। जिसमे रंजीत कुमार ने खबर के असर को बताते हुए यह कहा की 17/05/2023 मोबाइल वाणी पर एक खबर प्रसारित किया था। खबर में बताया गया था कि बरियारपुर प्रखंड के परिया ग्राम के वार्ड संख्या 1 में कंडेंसर खराब होने के कारण पानी की समस्या काफी है। जिसके चलते ग्रामीणों को दस दिनों से पानी न मिलने से लोग नदी का पानी पीने को विवश थे। इस खबर के चलने के बाद असर यह देखा गया कि अनुमंडल पदाधिकारी सुजीत कुमार ने इस बात को संज्ञान में लेते हुए अपने कर्मचारियों को परिया पंचायत के वार्ड संख्या एक में कंडेंसर को ठीक करने के लिए भेजा और उस समस्या को ठीक कर दिया गया।