बिहार राज्य के खगड़िया जिला के गोगरी प्रखण्ड के रामपुर पंचायत से रविंद्र कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से ग्रामीण बनारसी दास से साक्षात्कार लिए है। जिसमें बनारसी दास का कहना है कि वह अपनी समस्या लेकर पंचायत के पास गए थे लेकिन मुखिया से भेंट नहीं हो पाया था फिर वह दूसरे पंचायत में अपनी समस्या को लेकर गए थे। उनकी समस्या थी कि उनके बेटे ने बीस हजार रुपया किसी व्यक्ति को दिए थे लेकिन जब उसका शुद्ध के साथ तीस हजार रुपया देना था तो उसे देने से इंकार कर रहे थे और झगड़ा कर रहे थे।