बिहार राज्य के जिला खगड़िया के गोगरी पंचायत से रबिन्द्र कुमार प्रजापति मोबाइल वाणी के माध्यम से ग्रामीणों का साक्षात्कार लिए , जिसमे उन्होंने बताया कि उन्हें ऐसा मुखिया चाहिए जो पंचायत और गाँव का विकास करे ,घोटाले का काम न करें एवं पद में आने के बाद अपनी मनमानी न करे ,इस बार का मुखिया ईमानदार और कर्मठ होना चाहिए। इन्होने यह भी बताया कि ये लोग थोड़ा बहुत ग्राम सभा की जानकारी रखे है वही इनका कहना है कि वर्तमान में जो मुखिया है उन्होंने विकास का कमा नहीं किया है और न ही आवास, मनरेगा और जॉब कार्ड जैसी योजनाओं का लाभ जनता को दिलवाया है।