मुंगेर जिले के शामपुर थाना क्षेत्र के बसंती तलाव में अज्ञात वृद्ध का शव बरामद किया गया । गुरुवार की सुबह आस पास के लोगों ने तालाब में उफनाते शब को देख कर स्थानीय पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची शामपुर थाना पुलिस ने तलाव से शब को निकाल कर पहचान कराने की कोशिश की। आसपास के लोगों से पहचान के लिए मदद ली पर अब तक वृद्ध के शव की पहचान नहीं हो पाई। इस बाबत थाना अध्यक्ष पप्पन कुमार सिंह ने बरामद वृद्ध के शव को पोस्टमार्टम हेतु मुंगेर भेज दिया