सोशल डिस्टेंसिंग कायम रखने के लिए हसनपुर प्रखंड के हसनपुर बाजार में गुरुवार को प्रशासनिक तौर पर सख्ती बरती गई । थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने हसनपुर बाजार में घूमकर लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखने के लिए हड़काया । प्रशासनिक सख्ती के कारण गुरुवार की शाम हसनपुर बाजार की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा । बुधवार तक भीड़ भाड़ वाले मछुआ पट्टी में गुरुवार को इक्के दुक्के लोग ही नजर आए । मछली बेचने वाले दुकानदारों व खरीदारी के लिए पहुंचने वाले लोगों की उपस्थिति कम देखी गई । इसके अलावा हसनपुर बाजार के सुभाष चौक , रेलवे स्टेशन रोड व इमली चौक पर भी लोगों की भीड़ भाड़ ही रही ।