बेगुसराय से करोना संक्रमण की रोकथाम के लिए फुलवरिया पंचायत 2 में युवा समाजसेवी द्वारा लगातार अपने अपने इलाके में करोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिये निजी कोष से सेनिटाइज किया जा रहा है।उक्त जानकारी मो0 आजाद,रुस्तम आजाद,मो0मुस्ताक उर्फ बबलू,मो0 अकरमउर्फ भोला,मो0 महमूद,दानिश, सफीक,रफीक,मो0 मुबारक आदि युबा एक साथ मिलकर महीने भर से चल रहे कार्य को आगे बढ़ाते हुए मंगलबार को पंचायत के बीच मुहल्ला का सेनिटाइज किया।युबा ने बताया कि पंचायत के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती सेनिटाइज करने की है। युवाओं की सफाई व सेनिटाइज कार्य से मोहल्ला वासी संतुष्ट हैं। युवाओं द्वारा सेनिटाइज करने के साथ-साथ जरुरतमंद को भोजन एवं राशन भी प्रतिदिन उपलब्ध कराया जा रहा है।वही पर्व त्योहार के बीच गरीबो को पर्व की सामग्री को उपलब्ध कराकर लोगो को गरीबी एहसास नही होने दिया जा रहा है।
