वैभव कुमार पातेपुर वैशाली जो कि जन्म से ही दिव्यांग है (टेढ़ा पैर लेकर पैदा हुआ) लोगों के कहने पर ऑपरेशन भी करवाया लेकिन इसका पैर ठीक नहीं हो पाया ।पदमा विकलांग सेवा संस्थान के सचिव अशोक विश्वकर्मा जो कि विख्यात है दिव्यांगों के अंगों को ठीक करने के लिए ।जो कोई परिचय के मोहताज नहीं है। कोरोना योद्धा से सम्मनानित आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार वर्मा जहाँ भी कार्यक्रम करते हैं वहाँ पद्मा विकलांग सेवा संस्थान की इकाई अर्थों केयर सेंटर के उपलब्धियों की चर्चा करते हैं।जिसका लाभ लोगों को तब मिला जब दिव्यांग व्यक्ति ऑपरेशन के बाद भी ठीक नही हुआ तो लोगों को ऑर्थो केयर सेंटर की याद आयी और इनके संरक्षण में रहकर वह क ठीक हो गया और आज वह खुद से चल सकता है।जो कि एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।अशोक विश्वकर्मा ने लोगों को बताया कि जिन्हें भी दिव्यांगता है वो मायूस न हो उनको ठीक किया जा सकता है ।सैंकड़ो लोगों को इनके संस्थान द्वारा निःशुल्क कृत्रिम अंग भी दिए गए।