इलाका सील होने की वजह से वृद्ध  महिला की पैर टूट जाने के,बावजूद इलाज नहीं होने के कारण पीड़ित महिला का रो-रोकर बुरा हाल है बेगुसराय:-(मो0 असजद अली)फुलवड़िया पंचायत दो अंतर्गत वार्ड संख्या-04 निवासी 85 वर्षीय मोसमात अजिना खातून ईलाज के अभाव में अपनी टूटी हुयी पैर को लेकर कराह रही है,एक ओर जहां आर्थिक तंगी के कारण उसे दो वक्त की रोटी मयस्सर नहीं हो पा रही है। वहीं दूसरी ओर दर्द के मारे उसके आंसू थमने का नाम ही नहीं ले पा रहा है।उसके मन मे बार-बार यह बातें कचोटते आ रही है कि कोई मसीहा आकर उसके इस परेशानी को दूर कर दे। 85 वर्षीया अजिना बरबस कहती है कि वे अपनी जिन्दगी में इतनी बड़ी मुसीबत कभी नहीं देखी थी।लगभग दो-ढाई दशक पूर्व उसके पति स्वर्गीय अली हुसैन का  इंतकाल होने के बाद वे अपने एक बेटा ,(जो कि बरौनी जँ प्लेटफॉर्म पर फल बेचने का काम करता था)के सहारे जी रही थी।अचानक वैश्वीक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण पूरा देश लॉक डाउन हो जाने के कारण स्टेशन पर का काम-धाम भी बंद हो गया है। रुपये के अभाव तो था ही,इसी बीच  प्रशासन द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण के कारण एहतियात के तौर पर उसके घर के आसपास के इलाकों को सील कर दिये जाने के कारण उसे कोई चिकित्सक के यहाँ ईलाज कराने हेतू भी नहीं ले जा पा रहे हैं।आस-पड़ोस के लोग कभी मूव देकर तो कभी चुटपुँजिया दवाई देकर उन्हें ढाढ़स बढ़ा रहे हैं।ईलाज के अभाव में उसे यह नहीं पता चला है कि उसके पैर टूट हैं या पैर में मोचें आयी है।जिसके कारण उसके पैर फूलकर दर्द कर रहा है,दरअसल बीते तीन दिन पूर्व सील किये गये इलाके में कुछ युवा-वर्ग घूम-फिर रहे थे।इसी दरम्यान उक्क्त इलाके में ड्यूटी कर रहे पुलिस को युवा-वर्ग पर  नजर पड़ी और दौर कर उसे पिटाई करना चाहा।संयोगवश युवा वर्ग उक्क्त मोसमात के घर के बगल वाली गली होकर भागने लगा,पुलिस द्वारा उसका पीछा किया गया।उस समय उक्क्त मोसमात अपने घर के आंगन में बैठी हुयी थी,उसे लगा शायद पुलिस द्वारा मेरी भी पिटाई की जाएगी।अचानक वह अपने घर मे भागने लगी,इसी दरम्यान उक्त बूढ़ी महिला का पैर कल्ट जाने के कारण पैर फूलकर असहनीय दर्द दे रहा है,और इलाका शील होने की बजह से पीड़ित महिला इलाज के अभाब में रोते, रोते बुरा हाल है।