झारखण्ड राज्य के धनबाद बोकारो प्रभारी मोबइल वाणी की ओर से जी एम् रंगीला जी ने नावाडीह प्रखंड के उपमुखिया राजेश जी से की हुई बातचीत को साझा किया। राजेश जी ने बताया की हमारे देश के आजाद होने के बात सरकार ने बहुत साडी कारखाने ,फैक्टिरियाँ बनवाई लेकिन अब वो बंद होने की कगार में हैं और कुछ तो बंद भी हो गए हैं।इसके आलावा सरकार ने आवागमन के लिए भी उचित व्यवस्था नहीं की है। जिसकी वज़ह से लोगों को बड़े शहरो की ओर रोजगार प्राप्ति के लिए पलायन करना पड़ रहा है।साथ ही राजेश जी अपने प्रखंड के बारे में बताया की वहां पर भी रोजगार के लिए लोगों को पलायन करना पड़ रहा है।