पूर्वोत्तर रेलवे के बनारसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पांडेय निरीक्षण यान से निरीक्षण करने मंगलवार को महाराजगंज रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। डीआरएम श्री पांडे महाराजगंज रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन पलेटफार्म और नए स्टेशन भवन, पार्किंग आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणधीन अधूरे कार्यों को यथाशीघ्र कार्य को पूर्ण कराने का निर्देश दिया।
महाराजगंज प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मंगलवार को परिवार नियोजन के तहत कैंप लगाकर 8 महिलाओं का बंध्याकरण किया गया वहीं अस्पताल प्रबंधक एम आलम ने कहा कि बंध्याकरण के पूर्व महिलाओं का एचआईवी हेमोग्लोबिन बीपी शुगर ब्लड वेट इत्यादि की जांच की गई. जांच में सही पाए गए महिलाओं का बंध्याकरण कर घर भेजा गया.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
रामा पाली में ग्रामीणों ने शांतिपूर्ण तरीके से किया मूर्ति का विसर्जन महाराजगंज नगर पंचायत के रामा पाली में 5 फरवरी शनिवार को बसंत पंचमी का पूजा करने के बाद ग्रामीणों ने धूमधाम से कोविड-19 प्रोटोकॉल के साथ मंगलवार को मूर्ति का विसर्जन कर दिया ग्रामीणों ने कहा की मूर्ति का विसर्जन प्रशासनिक गाइडलाइन के साथ ऑर्केस्ट्रा डीजे का उपयोग किए बिना किया गया है.
दरौदा थाना क्षेत्र में बाइक सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े सीवान - छपरा मुख्य मार्ग के दरौंदा बाजार में महिला से 50 हजार रुपये छीन लिए । घटना के संबंध में सूत्रों का कहना था कि पीड़ित महिला एमएचनगर थाना क्षेत्र के महुअल महाल गांव निवासी अनवर हुसैन की पत्नी हसबुन खातून है । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
प्रखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर गोदभराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस दौरान गर्भवती महिलाओं को अपनी स्वास्थ्य एवं बच्चों की देखभाल की जानकारी दी गई । सीडीपीओ सोहैल अहमद ने बताया कि गोद भराई का मुख्य उद्देश्य गर्भावस्था के दिनों में बेहतर पोषण की जरूरत के बारे में गर्भवती महिलाओं को बताना है । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
थाना क्षेत्र के बैदापुर विशुनपुरा गांव में मंगलवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षो में मारपीट हो गई. जिसमे दोनों तरह के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. घायलों मे एक पक्ष से कामनी तिवारी, उषा देवी, प्रिया तिवारी, कौशल तिवारी एवं गोलू तिवारी शामिल है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
जिला परिषद सभागार में मंगलवार को नवनिर्वाचित जिला पार्षदों का बैठक हुआ. पहली बैठक में नवनिर्वाचित जिला पार्षदों ने अपने क्षेत्र में होने वाले कार्यों के बारे में अवगत कराया वहीं बैठक में मौजूद अधिकारियों एवं पदाधिकारियों इस पर समीक्षा करेंगे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य से हमारी श्रोता ,मुजफ्फरपुर मोबाइल वाणी के माध्यम से बताती है कि तंबाकू उत्पादों पर लगाम लगाने के लिए सीड्स और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एक पत्र लिखा है। जिसमें खासतौर पर युवाओं और अवयस्कों की चिंता करते हुए पूरे देश में पान मसाला, गुटखा और चबाने वाले सुगन्धित तम्बाकू उत्पाद बनाने वाले उद्योगों पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगाये जाने की मांग की है।
