दरौंदा प्रखंड क्षेत्र के झोर पुल के समीप अग्निशमन विभाग के लिए सब स्टेशन बनाई जाएगी। यह सब स्टेशन अनुमंडल स्तरीय होगी. इसके लिए विभाग के आदेश पर दरौंदा अंचलाधिकारी दीनानाथ कुमार ने जमीन की मापी करते हुए जमीन का सीमांकन किया। बता दे कि सिरसाव गांव के समीप झोर पुल के पास सब स्टेशन के बन जाने से यह दरौंदा एवं महराजगंज के बीचों बीच होगा। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
दरौंदा थाना क्षेत्र में शराब मामले में फरार चल रहे आरोपित को पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया है इस संबंध में बताया गया कि गिरफ्तार आरोपित पकवलिया निवासी संजय मांझी है , वही गिरफ्तार आरोपी से स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा पूछताछ की गई पूछताछ करने के उपरांत के बाद गिरफ्तार आरोपित को को जेल भेज दिया गया ।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
बनियापुर (सारण) सहजितपुर थाना क्षेत्र के पिपरपाती गाव मे दहेज लोभियों ने एक नव विवाहिता का हत्या कर साक्ष्य छिपाने की नियत से आनन फानन मे शव को जला दिया है।जिस घटना की सूचना पर काए थाना के आस्हिया गाँव निवासी मृतक के भाई ने घटना की प्राथमिकी दर्ज कराया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
दरौंदा प्रखंड के पांच सडकों के गुणवत्ता की जांच पटना की टीम करेगी । सड़क निर्माण कार्य मानक के मुताबिक कार्य नहीं कराये जाने की शिकायत ग्रामीण कार्य विभाग एवं प्रधान गुणवत्ता अनुश्रवक पटना से की गई थी। जांच पटना की टीम 24 फरवरी को करेगी।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
दरौंदा प्रखंड के करसौत पंचायत में मनरेगा के तहत लगाए गए पौधों की जिले से आयी टीम ने जांच की । जांच टीम में डीपीओ दिलीप कुमार पासवान , मनरेगा लोकपाल शैलेंद्र कुमार सिंह व कार्यपालक अभियंता शामिल थे । टीम ने करसौत पंचायत में हुए पौधरोपण के आठ यूनिट की जांच की ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
दरौंदा थाना क्षेत्र में कोल्हुआ गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के बाद चेन छीनने के मामले में नौ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है । कोल्हुआ के रहनेवाले रामप्रताप सिंह ने बताया कि वह अपनी बहन की शादी के सिलसिले में गांव आये हुए थे । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
थाना क्षेत्र के करसौत गांव से गुप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी अजीत कुमार सिंह ने एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया है. इस संबंध में बताया जा रहा है कि करसौत गांव निवासी जगजीतन सिंह के लड़के रविन्द्र सिंह पूर्व में मारपीट के मामले में वारंटी थे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
