दाउदपुर थाना क्षेत्र के बरवां गांव निवासी आजाद सिंह के पुत्र प्रिंस सिंह का बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा अंडर 25 सीके नायडू टूर्नामेंट में खेलने के लिए चयन किया गया है। बचपन मे पढ़ाई के साथ क्रिकेट में रुचि रखने वाला प्रिंस ने पूर्व में सिटी फोर्ट स्पोर्ट्स कंपलेक्स नई दिल्ली में पूर्व भारतीय क्रिकेटर मदनलाल के नेतृत्व में प्रशिक्षण प्राप्त किया है।अभी रॉयल क्रिकेट एकेडमी एकमा से प्रशिक्षण जारी है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सिसवन प्रखंड के अंबेडकर सभागार में दिव्यांगजनों के लिए यूडीआईडी कार्ड बनाने को लेकर शिविर का आयोजन किया गया।इस संबंध में सिसवन प्रखंड विकास पदाधिकारी सूरज कुमार सिंह द्वारा जनकारी दी गई। राह सुगम हो गई है। प्रखंड परिसर में शिविर आयोजित करके दिव्यांगजनों से आवेदन और जरूरी दस्तावेज प्राप्त किए गए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सिसवन बजार स्थित एक मोबाईल दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपए मुल्य की मोबाइल और सामान की चोरी कर ली।चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई। बताया जा रहा है कि स्थानिय थाना क्षेत्र के रोहित गुप्ता का घर व मोबाईल दुकान सिसवन- रघुनाथ पुर मुख्य मार्ग स्थित सिसवन बजार में है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
परिवार नियोजन में अच्छा काम करने वाले डाक्टरों, एएनएम, आशा तथा अन्य कर्मियों को पुरस्कृत किया गया। प्रमंडल स्तरीय कार्यक्रम में क्षेत्रीय अपर निदेशक डॉ ज्ञानशंकर ने डाक्टरों तथा कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। पुरस्कार समारोह में तिरहुत प्रमंडल के छह जिले मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, वैशाली के स्वास्थ्यकर्मियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय अपर निदेशक ने परिवार नियोजन कार्यक्रम में अच्छा काम करने वाले डाक्टरों, नर्सों तथा आशा कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि परिवार नियोजन कार्यक्रम आपकी मदद और सहयोग की बदौलत सफल हो रहा है। मौके पर आरपीएम सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।
मजबूत नेतृत्व एवं प्रभावी कार्ययोजना के कारण देश कोरोना जैसी गंभीर वैश्विक चुनौती को मात देने में सफल हुआ है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने अपनी क्षमता को पहचान कर इसका इस्तेमाल प्रभावी रूप से किया। जिसमें ससमय देश के अंदर कोविड टीके का निर्माण शुरू करना एवं 180 करोड़ से अधिक कोविड टीके का डोज लगाना उल्लेखनीय है। देश में कोविड की तीसरी लहर का अन्य देशों की तुलना में भारत में न्यूनतम प्रभाव दिखा। एक दिन में 2. 5 करोड़ से अधिक डोज देश में टीका आपूर्ति, उपलब्धता एवं टीकाकरण सत्रों का उचित प्रबंधन को प्रदर्शित करता है । उक्त बातें स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने गुरूवार को कोविड प्रबंधन पर भारत के सार्वजनिक स्वास्थ्य की रणनीति पर आयोजित वेबिनार के दौरान कही।
बच्चों के पोषण संबंधी कठिनाइयों को दूर करने के लिए सामुदायिक भागीदारी सुनिश्चित कराते हुए देशव्यापी स्वस्थ्य बालक बालिका स्पर्द्धा का आयोजन 21 मार्च से 27 मार्च 2022 तक किया जायेगा। स्वस्थ बालक बालिक स्पर्द्धा के लिए संबंधित जिला के जिलाधिकारी नोडल पर्सन होंगे। इस कार्य में सीडीपीओ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं आदि की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। इस संबंध में राज्य के समेकित बाल विकास सेवाएं निदेशालय के निदेशक आलोक कुमार ने जिलाधिकारी को पत्र लिख कर स्पर्धा आयोजन के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये हैं।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
दरौदा प्रखंड के दरौदा बाजार में होली मिलन कार्यक्रम का किया गया आयोजन जिसमें आए हुए कलाकारों द्वारा पारंपरिक होली गीत गाया गया वहीं कलाकारों द्वारा गाए गए परंपरिक गीत ऊपर लोगों ने खूब जूमा तथा एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की मुबारकबाद दी लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सिवान जिला के रघुनाथपुर सिसवन मुख्य मार्ग पर ठोकर से टकराकर एक बाइक चालक गया जिसे गंभीर चोट लग गई घटना के संबंध में सूत्रों ने बताया कि बाइक चालक रघुनाथपुर के तरफ से आ रहा था तभी उसकी बाइक एक ट्रक से टकरा गई जिसके कारण बाइक चालक असंतुलित होकर गिर गया जिसे गंभीर चोट लग गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
