महाराजगंज प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ रवि रंजन कुमार ने प्रखंड में चल रही योजना में तेजी लाने के लिए प्रखंड के सभी कर्मियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक किया बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने चल रहे सभी योजनाओं के बारे में विस्तृत जांच किया तथा जो भी कार्य क्षेत्र में अधूरा है उसे जल्द पूरा करने का आदेश दिया. बैठक में प्रखंड के विकास मित्र पंचायत सचिव प्रखंड नाजिर सहित तमाम कर्मी मौजूद रहे.
