बिहार राज्य के कैमूर जिला के भभनगावां प्रखंड से कन्हैया राम ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि उनके द्वारा तीन महीने पहले मोबाइल वाणी पर एक खबर रिकॉर्ड कराया गया था। खबर में बताया गया था कि चंदेश्वर दास तथा इनके पड़ोस का पानी निकास के लिए नाली नहीं होने से सारा पानी गली में बह रहा है और सड़क में जल जमाव हो गया है। जलजमाव के कारण लोगो को आने जाने में दिक्कत बहुत होती थी। इस खबर का असर यह हुआ है कि क्षेत्र में नाली का निर्माण कर दिया गया है। अब यहां के घरों का पानी गली में नहीं बल्कि नली में बहते हुए नदी में जायेगा। साथ ही उन्होंने बताया कि कुछ ही दिनों में गली का पीसीसी ढलाई भी होने वाला है।

झारखण्ड राज्य के गिरिडीह जिला के संवादाता रविंद्र कुमार ने गिरिडीह मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि कुछ महीने पहले मोबाइल वाणी पर एक खबर प्रसारित की गयी थी। जिसमें मनरेगा द्वारा अच्छी कार्य योजना संपन्न किये जाने की सुचना दी गयी थी। इस संदर्भ में ग्राम बेंगाई पोस्ट अड़वारा ,थाना बगोदर जिला गिरिडीह के स्थानीय निवासी प्रकाश टुडो ने बताया कि मोबाइल वाणी द्वारा वार्ड सभा का आयोजन किया गया था। जिसमें उन्होंने भाग लिया था। इस सभा में डोभा निर्माण पर चर्चा की गयी थी। इसके लिए उन्हें ब्लॉक में आवेदन देने के लिए पांच -से दस दिन का समय लगा और डोभा निर्माण में दो से ढ़ाई महीने लगा। डोभा का निर्माण होने से दस से बारह किसानों को सिंचाई और फसल की खेती करने में लाभ मिलेगा। इस कार्य हेतु वे मोबाइल वाणी एवं संवादाता बहादुर हेमरोंग को धन्यवाद व्यक्त कर रहे हैं।

बिहार राज्य के रोहतास जिला से मोबाइल वाणी के माध्यम से संवाददाता मिथुन कुमार बता रहे हैं कि उनहोंने कुछ दिन पहले मोबाइल वाणी पर एक खबर प्रकाशित किया था। खबर में बताया गया था कि एन एच 30 हाईवे से लेकर चतरभुजी स्थान तक करीब पांच किलोमीटर तक सड़क खराब था। इस जानकारी को संवाददाता मिथु कुमार ने अधिकारीयों को फॉरवर्ड किया। खबर का असर यह हुआ की अधिकारीयों ने इस जानकारी को संज्ञान में लेते हुए एन एच 30 हाईवे से लेकर चतरभुजी स्थान तक के सड़क को बनवाकर तैयार कर दिया गया है ।

बिहार राज्य के रोहतास जिला के चेनारी प्रखण्ड के मल्हिपुर पंचायत से मोबाइल वाणी संवाददाता आशीष कुमार ने बताया की दिनांक 02/03/2023 को उनके द्वारा एक खबर रिकॉर्ड करवाया गया था। जिसमे बताया गया था कि मल्हिपुर पंचायत के वार्ड संख्या 12 में लगभग चार दिनों से नल का जल नहीं मिल रहा है। जिस कारण काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जिसका असर यह हुआ कि दिनांक 12/03/2023 से नल मे जल आना शुरू हो गया है, और ग्रामीणों में ख़ुशी का माहौल बना हुआ है

बिहार राज्य के रोहतास जिला से प्रिंस कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि कुछ दिन पहले उनके द्वारा एक समस्या को रिकॉर्ड कराया गया था। जिसमे उन्होंने बताया था कि आधार कार्ड सेंटर पर एड्रेस चेंज करने के लिए 300 रूपए लिए जा रहे थे और उसका पर्चा भी नहीं दिया जा रहा था। उन्होंने इस खबर को सम्बंधित आधार सेंटर वाले के पास फॉरवर्ड कर समस्या से रूबरू कराया। अतः खबर का असर कुछ इस प्रकार हुआ कि खबर चलने के कुछ ही दिनों बाद आधार कार्ड में किसी समस्या को लेकर ज्यादा रुपए लेना बंद कर दिया गया है और सरकार के द्वारा तय की गई नियमित राशि ही ली जाती हैं।

बिहार राज्य के रोहतास जिला से आशीष कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि दिनांक 29/11/2022 को उनके द्वारा एक समस्या को रिकॉर्ड कराया गया था। जिसमे उन्होंने बताया था कि मल्हिपुर गांव में नल जल योजना के तहत पानी का पाईप टुटा हुआ था। लेकिन इस पर सरकारी विभाग का कोई भी ध्यान नहीं था। पाईप के टूटने से लोगों को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा था और सड़क पर पानी का जल जमाव हो रहा था। जिसके चलते लोगों को आने जाने में और पीने की पानी न मिलने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को समस्या से रूबरू भी कराया। अतः खबर का असर कुछ इस प्रकार हुआ कि खबर चलने के कुछ ही दिनों बाद टूटी हुई पाईप की मरम्मत करा दी गई। ग्रामीणों से बात करने पर उन्होंने कहा कि लोगों को पीने के लिए पानी नहीं मिल पा रहा था पर मोबाइल वाणी पर खबर चलने के बाद ही इस समस्या का समाधान हो गया है। समस्या का समाधान होने से ग्रामीण बहुत खुश हैं तथा मोबाइल वाणी को धन्यवाद दे रहे हैं।

बिहार राज्य के कैमूर जिला के बवनगामा से मिथुन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि दिनांक 29 जुलाई 2022 को मोबाइल वाणी पर एक ख़बर प्रसारित करवाया था कि डंगरी ग्राम में नल जल योजना के तहत चापाकल लगाया गया था । उन्होंने बताया कि डंगरी ग्राम के लोगों के द्वारा आवेदन देने पर भी चापाकल को ठीक नहीं किया गया है। ख़बर प्रसारित करने के बाद इसे पीएचडी विभाग में फॉरवर्ड किया गया एवं पीएचडी अधिकारियों एवं जेई से बात भी किया। जिसका असर यह हुआ कि 01 अगस्त को चापाकल की मरम्मति करवा दी गई है।

बिहार राज्य के रोहतास ज़िला के चेनारी प्रखंड से रंजीत कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि इन्होने दिनांक 10 अप्रैल 2022 को मोबाइल वाणी पर एक ख़बर प्रसारित कर बताया था कि सिंघपुर ग्राम में पीएचडी विभाग का चापाकल ख़राब थे। उन्होंने यह भी बताया कि गाँव वालों को नल जल योजना का कोई भी लाभ प्राप्त नहीं हो पाया था । ख़बर प्रसारित करने के बाद इसे पीएचडी विभाग में फॉरवर्ड किया गया एवं पीएचडी अधिकारियों एवं जेई से बात भी किया। जिसका असर यह हुआ कि 31 जुलाई 2022 को चापाकल की मरम्मति करवा दी गई है।

बिहार राज्य के रोहतास ज़िला के चेनारी प्रखंड से प्रिंस कुमार ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि इन्होने दिनांक 12 जुलाई 2022 को मोबाइल वाणी पर एक ख़बर प्रसारित कर बताया था कि सिंघपुर ग्राम में पीएचडी विभाग का चापाकल ख़राब थे। पांच में से केवल दो चापाकल ही ठीक थे बाकि सब ख़राब हो गए थे। ख़बर प्रसारित करने के बाद इसे पीएचडी विभाग में फॉरवर्ड किया गया एवं पीएचडी अधिकारियों एवं जेई से बात भी किया। जिसका असर यह हुआ कि 13 जुलाई को चापाकल की मरम्मति करवा दी गई है।

बिहार राज्य के चेनारी प्रखंड से जितेंद्र कुमार ने बिहार मोबाइल वाणी के माध्यम से दिनांक 11-07-22 को बताया कि उन्होंने दिनांक 05-07-22 को मोबाइल वाणी पर एक ख़बर प्रसारित की थी। जिसमें बताया गया था कि चेनारी प्रखंड के वार्ड नंबर 4 के रामगढ गाँव में एक पुराना चापाकल है जो 15 दिन से ख़राब हो गया है। जिससे लोगो को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गाँव में नल जल योजना का पानी भी ठीक से नहीं दिया जा रहा है।इस खबर को संवादाता जितेंद्र कुमार ने सम्बंधित अधिकारियों के पास फॉरवर्ड किया। जिसका परिणाम यह हुआ कि पुराना ख़राब पड़ा चापाकल बनकर तैयार हो चुका हैl ख़राब पड़ा चापाकल बनकर तैयार हो चुका हैl