प्रखंड क्षेत्र में दो दिनों से कोहरे का असर बढ़ गया है। नतीजा तापमान में भी गिरावट आई है। जिससे ठंढ का असर बढ़ गया है। विदित हो कि गुरूवार की सुबह भी क्षेत्र में घने कोहरे का असर देखने को मिला था। परन्तु दिन चढ़ने के साथ ही पुनः सूर्य के निकलने से मौसम समान्य हो गया था। वहीं शुक्रवार की सुबह से ही जहां घने कोहरे का सम्राज्य कायम रहा। वहीं आसमान में बादल के भी असर दिखने के कारण दोपहर तक लोगों को धुप नसीब नही हो सका।