दक्षिण भारत में तूफान मिचौंग ने कहर बरपाया। उसके असर से रोहतास जिले में भी बादल छाए। बुधवार को सुबह से बादल छाए रहे। मेघ से दिन का तापमान घट गया। 24 घंटे में अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट तो न्यनूतम तीन डिग्री बढ़ गया। मंगलवार को अधिकतम सामान्य 26.3 व न्यनूतम नार्मल से आठ डिग्री अधिक 18.2 रहा। नमी सुबह में 81 व शाम तक 72 फीसदी तक रहा! मौसम वैज्ञानिक (पटना) एस के पटेल ने बताया कि तूफान मिचौंग के असर से ही बादल छाए। अगले दो दिन 7 दिसम्बर तक बादल छाए रहने का अनुमान है। बारिश की संभावना नहीं है। मंगलवार को ही तूफान कमजोर पड़ गया। 8 दिसम्बर से मौसम साफ होगा। 9 या 10 दिसम्बर से हवा की दिशा बदलकर पछुआ हो सकती है। ऐसा होने पर ठंड बढ़ेगी। रात का तापमान में कमी आएगी।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।